प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का फैशन सेंस भी हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है. एक बार वह ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर डिनर पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उनके छोटे से बैग ने उन्हें शर्मसार कर दिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने स्टाइल में सुधार किया। लेकिन कभी-कभी वह एक्सपेरिमेंट करने के चक्कर में बहुत ज्यादा बोल्ड हो जाती हैं और एक बार वह इतनी बोल्ड ड्रेस पहनकर पार्टी में पहुंच जाती हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं.
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने बेहतरीन अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका अंदाज हर बार शानदार रहता है. एक्ट्रेस का लुक सामने आते ही वायरल हो जाता है. लेकिन कभी-कभी वह अधिक स्टाइलिश दिखने की चाह में ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसा ही एक बार हुआ था जब वह अपने पति निक जोनस के साथ डिनर करने आई थीं और इस दौरान उनकी ड्रेस ने उन्हें धोखा दे दिया|
प्रियंका चोपड़ा को अपने पति के साथ एक डिनर पार्टी में जाना था और वहां जाने के लिए उन्होंने जो ड्रेस चुनी वह काफी रिस्की थी। प्रियंका की इस ड्रेस की वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था और इसका कारण ड्रेस का ट्रांसपेरेंट लुक था। जी हां, प्रियंका ने जो ड्रेस पहनी थी उसके ऊपर प्लेन ब्लैक स्लीवलेस टॉप था। लेकिन ड्रेस के निचले हिस्से में हरे और काले रंग से बने फ्लोरल पैटर्न के साथ ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट शीयर स्कर्ट थी.
वैसे तो प्रियंका जो भी पहनती हैं पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं, लेकिन ड्रेस की पारदर्शिता के चलते कई तस्वीरों में प्रियंका काफी असहज भी नजर आईं. हालांकि इस दौरान प्रियंका के हरे रंग के छुटकू बैग ने उनका काफी साथ दिया और उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होने से बचा लिया।