आज हम बात कर रहे हैं हरियाणा की रहने वाली अंकिता की जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। और उन्होंने पूरे देश में 14वा स्थान हासिल किया है। पर उनका ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। उनके इस सफर में उनको कई सारी मुश्किल आई। पर इन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और आज के समय में वो एक आईएएस अधिकारी बनने वाली हैं। तो आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी।
कि आखिर उन्होंने इस मुकाम को प्राप्त कैसे किया। आपको बता दें कि हरियाणा की रहने वाली अंकिता शुरू से ही एक मेधावी छात्र थी। और उनकी मां की ये इच्छा थी कि उनकी बेटी एक आईएएस अधिकारी बने। और उनकी मां की यही इच्छा पूरी करने के लिए वो यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। और ये उनकी मेहनत का ही फल है कि उनको इस परीक्षा में सफलता मिलने जा रही है। और जल्द ही वो एक आईएएस अधिकारी बनने जा रही है।
पर जिनके लिए उन्होंने ये सब किया था। आज के समय में वो ही उनके पास मौजूद नहीं है। जो उनकी सफलता देख सकें। और उनको शाबाशी दे सकें। दर असल जब वो तैयारी कर रही थी उसी दौरान उनकी मां को एक बीमारी हो गई। और उनकी तबियत लगातार खराब होने लगी। और अंत में वो दिन आ ही गया कि जब अंकिता तैयारी कर रही थी और उसके बीच उनकी मां चल बसी। पर आज वो जरूर उनको ऊपर स्वर्ग से आशीर्वाद देती होंगी।