Uncategorized

जानिए कौन थे पिंगाली वेंकैया, जिन्होंने किया था हमारे राष्ट्रध्वज का निर्माण


आज बात हो रही है उस व्यक्ति की जिसने हमारे राष्ट्रीय धवज का निर्माण किया। जी हां, आप सब ने हमारे तिरंगे झंडे को लाखों बार देखा है पर कभी ये सोचा है कि आखिर इसे बनाया किसने। अगर नहीं जानते तो आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आज उस आदमी का नाम।

वह व्यक्ति जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण किया उनका नाम है पिंगाली वेंकैया। वो हमारे भारत देश के आंध्र प्रदेश से आते थे। इस तिरंगे से पहले भी कई सारे धवज थे जो समय समय पर बदलते रहे। और जब भारत ब्रिटिश राज से आजाद हुआ तब से यही तिरंगा चला आ रहा है।

पहले के सभी झंडे में कई चीज़ें थी जो सामान थी पर फिर भी कभी कोई झंडा ऐसा नहीं हुआ जिसे हमारा पूरा देश एक जुट तरीके से अपना झंडा मान पाया हो, पर इस तिरंगे झंडे में हर वो बात थी जिससे हमारा पूरा देश एक जुट हो सकता था और यही वो बात थी जिसके कारण इस तिरंगे झंडे को हमारे राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार कर लिया गया।

इस झंडे को तैयार करने वाले पिंगाली वेंकैया जी का हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में भी काफी एहम हिस्सा रहा था। वो शुरुआत से ही हमारे भारत देश के इस स्वतंत्रता आंदोलन में जुड़े रहे और उन्होंने ब्रिटिश सरकार को इस देश से बाहर खदेड़ देने में काफी मेहनत की और अंत में जा कर साल 1947 में वो सब के सब कामयाब हुए।

Related Articles