Uncategorized

गजब की है आरा के इन दो भाइयों की जोड़ी, कबाड़ बाइक को बना देते हैं ई-बाइक मात्र 5 घंटे में


आज हम आपको बता रहे हैं बिहार के आरा के दो लड़कों के बारे में। जिन्होंने एक बहुत कमाल का काम किया है और बिहार का नाम रौशन कर दिया है। तो आइए जानते हैं क्या है ये खबर और कौन है ये दो लड़के। दर असल बिहार के दो लड़कों ने मिल कर के एक ऐसी तकनीक का इजाद किया है जिसकी मदद से। ये किसी भी कबाड़ बाइक को मात्र 5 घण्टे की मेहनत से एक चलती फिरती ई बाइक बना सकते हैं।

इन दिनों आरा के इन दो भाइयों का नाम इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हो रहा है। इनका नाम है अरविंद शर्मा और सोनू शर्मा, और दोनो ही सगे भाई है। इनका नाम तब खूब फैला जब इन्होने अपनी एक  कहानी बताई जिसमें उन्होंने बताया कि। कैसे उन्होंने कई सालों से कूड़े में पड़ी एक कबाड़ बाइक को फिर से चलती फिरती बनाने का सोचा। जिसके बाद उन्होंने उस पर मेहनत की और मात्र कुछ घंटे की मेहनत में वो एक ई बाइक बन गई।

उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं थी तो उन्होंने यूट्यूब का सहारा लिया। और साथ ही साथ इंटरनेट पर इसके बारे में हर एक तरह की जानकारी भी प्राप्त की। जिसके बाद वो दोनो मिल कर के काम पर लग गए। और सारा सामान भी इक्कठा कर लिया। और अपनी मेहनत की वजह से मात्र 20 हजार के खर्च में एक जर्जर हालत वाली बाइक को सही कर दिया। और अब उनके इसी कारनामे ने उनको हर जगह काफी अधिक नामचीन बना दिया है।

Related Articles